पालतू कुत्ते का हमला: मालिक का बेटा गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर

खेकड़ा कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पालतू कुत्ते ने ही अपने मालिक के बेटे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पालतू कुत्ते का हमला: मालिक का बेटा गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर

पालतू कुत्ते का हमला: मालिक का बेटा गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पालतू कुत्ते ने ही अपने मालिक के बेटे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मोहल्ला अहिरान निवासी श्रीभगवान के परिवार ने एक कुत्ता पाल रखा है। मंगलवार रात उनका पुत्र मनीष कुमार घर से बाहर शौच के लिए निकला था। इसी दौरान अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मनीष के हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर काटकर गहरे घाव कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मनीष को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।