कुएं में फांसी के फंदे पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
बसी गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों की ओर जा रहे किसानों को एक कुएं में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया।
कुएं में फांसी के फंदे पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
- खेतों पर जा रहे किसानों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को दी सूचना
- मृतक के शरीर पर अंडरवियर के अलावा नहीं थे कोई कपड़े, उम्र 30 से 35 वर्ष बताई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बसी गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों की ओर जा रहे किसानों को एक कुएं में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। काफी प्रयासों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया।
रविवार सुबह बसी गांव के कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं में लटके युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। उसके शरीर पर चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला है। गले पर फंदे का निशान है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
