शारदा अस्पताल में थैलेसीमिया पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग के वाइस चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

शारदा अस्पताल में थैलेसीमिया पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

तेजस न्यूज संवाददाता

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में थैलेसीमिया पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग के वाइस चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थैलेसीमिया के इलाज के साथ-साथ इसके गंभीर रूपों से बचाव पर ध्यान देना आवश्यक होता है।

शारदा अस्पताल के हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग के वाइस चेयरमैन डॉक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए एक अतिसक्रिय तरीका अपनाना बेहद आवश्यक होता है। यह तरीका जागरूकता, स्क्रीनिंग और जेनेटिक काउंसलिंग के माध्यम से शुरू होता है। थैलेसीमिया एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाने वाली खून से संबंधित बीमारी है। यह बीमारी होने पर शरीर की पर्याप्त हीमोग्लोबिन बनाने की क्षमता प्रभावित होती है। हीमोग्लोबिन वह प्रोटीन है जो खून में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसकी गंभीरता के आधार पर इस बीमारी में नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग और लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता पड़ सकती है। जिससे मरीजों और उनके परिवारों पर काफी भावनात्मक और आर्थिक दबाव पड़ता है। इस मौके पर शारदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. सिबाराम खारा, दिल्ली सफदरजंग स्थित रोटरी क्लब ऑफ के अध्यक्ष सुमति पुरी, दिल्ली सफदरजंग स्थित रोटरी क्लब के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. प्रिया ओबेरॉय, सचिव मुक्ता बंसल, डॉ. मुकुल अग्रवाल, शोभा तुली और डॉक्टर मीत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।