पिज़्ज़ा दुकान में आग से 4 गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में हंगामा; मालिक फरार

प्रताप विहार कॉलोनी के सेक्टर-11 स्थित एक पिज़्ज़ा दुकान में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत दुकान में काम करने वाली एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जबकि चारों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिज़्ज़ा दुकान में आग से 4 गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में हंगामा; मालिक फरार

पिज़्ज़ा दुकान में आग से 4 गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में हंगामा; मालिक फरार

गाजियाबाद (विजयनगर)। प्रताप विहार कॉलोनी के सेक्टर-11 स्थित एक पिज़्ज़ा दुकान में रविवार देर शाम अचानक आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत दुकान में काम करने वाली एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जबकि चारों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों में भूपेंद्र (37), उनके दो बेटे धैर्य (11) और शौर्य (9) के अलावा दुकान की कर्मचारी युवती शामिल हैं। सोमवार दोपहर अचानक 9 वर्षीय शौर्य की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की गई। बच्चे की गंभीर हालत की खबर फैलते ही पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते पिज़्ज़ा दुकान का मालिक दुकान बंद कर फरार हो गया।

पीड़ित के भाई डिगेंद्र ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बुलंदशहर के ढंल्ला गांव का रहने वाला है और कुछ वर्षों से सेक्टर 11 के ई ब्लाक के 576 प्रताप विहार में रह रहा है। रविवार शाम भूपेंद्र अपने बच्चों के साथ पास की "रॉकर्स पिज़्ज़ा" दुकान पर पिज़्ज़ा खाने गए थे, तभी ओवन में अचानक जोरदार धमाके के साथ आग भड़क गई और गर्म तेल व लपटों की चपेट में आकर चारों लोग झुलस गए।

वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दुकान पर पकवान बनाते समय तेल में आग लगी थी। आग बुझाने के प्रयास में गर्म तेल बाहर फैल गया जिससे लोग झुलस गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पिज़्ज़ा कॉर्नर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और पुलिस ने पिज़्ज़ा दुकान के मालिक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।