एडीके जैन आई हॉस्पिटल में 237 मरीजों की आंखों की जांच
खेकड़ा कस्बे के एडीके जैन आई हॉस्पिटल में सोमवार को ईश पुत्र संस्था की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 237 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 161 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
एडीके जैन आई हॉस्पिटल में 237 मरीजों की आंखों की जांच
- 161 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित, ईश पुत्र संस्था ने किया आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एडीके जैन आई हॉस्पिटल में सोमवार को ईश पुत्र संस्था की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 237 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 161 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नगीन गुप्ता ने किया। शिविर में सबसे पहले पूर्व में ऑपरेशन कराए गए मरीजों की जांच की गई, जिनकी आंखें पूरी तरह स्वस्थ पाई गईं। चिकित्सक टीम में डॉ. रूमा गुप्ता, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. सोनी सिंह, आशीष आर्य, अशोक मित्तल और संजय शर्मा शामिल रहे। टीम ने दिनभर मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। सेवा कार्य में ईश पुत्र संस्था की ओर से नगीन गुप्ता, ब्रज भूषण अग्रवाल और मास्टर रामपाल सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।