जनआरोग्य मेलों में 112 मरीजों का उपचार
ब्लॉक क्षेत्र की तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों—रटौल, बड़ागांव और खेकड़ा—पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में माता–शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए माताओं को बच्चों के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार और देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।
जनआरोग्य मेलों में 112 मरीजों का उपचार
- रटौल, बड़ागांव व खेकड़ा पीएचसी पर लगा स्वास्थ्य मेला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लॉक क्षेत्र की तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों—रटौल, बड़ागांव और खेकड़ा—पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में माता–शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए माताओं को बच्चों के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार और देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।
चिकित्सकों की टीम ने कुल 112 मरीजों की जांच कर उपचार प्रदान किया। इसमें खेकड़ा पीएचसी पर 38, बड़ागांव में 36 और रटौल में 46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने तीनों स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. मीना, डॉ. माधुरी, सतीश और अनिल सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।