निमोनिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, रटौल में लगाया स्वास्थ्य शिविर

रटौल कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें 64 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

निमोनिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, रटौल में लगाया स्वास्थ्य शिविर

निमोनिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, रटौल में लगाया स्वास्थ्य शिविर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें 64 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में निमोनिया और बुखार से एक युवक की मौत के बाद विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत यह शिविर आयोजित किया। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया, जिसमें अधिकतर लोग जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि बुखार या किसी भी बीमारी के लक्षण नजर आते ही तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। शिविर के दौरान 12 लोगों के रक्त नमूनों की जांच भी की गई। इस अवसर पर आरबीएसके टीम के डॉ. गौरव, डॉ. साजिया, शिवसरन, संदीप संधु और आशा राठी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे शिविर को सफलतापूर्वक संचालित किया।