सांकरौद में नेत्र शिविर में 10 ग्रामीण ऑपरेशन के लिए चयनित

सांकरौद गांव में बुधवार को आयोजित नेत्र शिविर में करीब 70 ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 10 ग्रामीणों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर में लखनऊ की समाजसेवी संस्था की टीम ने भी स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग किया।

सांकरौद में नेत्र शिविर में 10 ग्रामीण ऑपरेशन के लिए चयनित

सांकरौद में नेत्र शिविर में 10 ग्रामीण ऑपरेशन के लिए चयनित
- करीब 70 ग्रामीणों की हुई नेत्र जांच, लखनऊ की संस्था की टीम ने भी किया सहयोग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सांकरौद गांव में बुधवार को आयोजित नेत्र शिविर में करीब 70 ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 10 ग्रामीणों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर में लखनऊ की समाजसेवी संस्था की टीम ने भी स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग किया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर सीएमओ डॉ. तीरथ लाल द्वारा जिले के गांवों में लगातार नेत्र शिविर आयोजित कराए जा रहे हैं। जिला अंधता निवारण समिति के नोडल अधिकारी डॉ. रोबिन चौधरी के मार्गदर्शन में बुधवार को सांकरौद स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। डॉ. ताहिर ने बताया कि शिविर में करीब 70 ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई। इनमें 10 ग्रामीणों को मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से समय पर नेत्र जांच कराने और आंखों से संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। शिविर में आरबीएसके की डॉ. दीप्ति चौधरी, सीएचओ सोनू कौशिक, नेत्र सहायक शिवसरन, संदीप संधु, पंकज जोशी, एएनएम सविता यादव समेत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। नवोदय लोक चेतना समिति के महासचिव देवेंद्र धामा, परवीन तथा लखनऊ से समाजसेवी संस्था आली की नीतू, शिवाली और फारूखनिशा की टीम ने भी प्रतिभाग किया। टीम ने ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।