गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
तेजेश चौहान, तेजस
गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
गाजियाबाद के ट्रांस हिण्डन क्षेत्र में थाना कौशाम्बी पुलिस ने देर शाम चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे पकड़ लिया गया और दूसरे को भी मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान हसन उर्फ जावेद उर्फ जाबिर, निवासी जनपद सम्भल, और उमर पुत्र फरीद, निवासी जनपद मेरठ के रूप में हुई है।

सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों बदमाश गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी।

मुठभेड़ वैशाली सेक्टर-2/5 पुलिया के पास हुई, जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पीछा किया और बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश का उपचार पुलिस सुरक्षा में कराया जा रहा है, जबकि दूसरे बदमाश से पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।