बी एल ओ घर घर जाकर करेंगे मतदाता सूची अपडेट : अपर जिलाधिकारी
गाजियाबाद सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के पत्र द्वारा घोषित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर भ्रमण कर अपने मतदेय स्थल के समस्त मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की 02 प्रतियाँ उपलब्ध करायेगा और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में सहायता करेगा।
*बी.एल.ओ. घर-घर भ्रमण कर अपने मतदेय स्थल के समस्त मतदाताओं से सम्पर्क करेंगे- सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद*

गाजियाबाद सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के पत्र द्वारा घोषित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर भ्रमण कर अपने मतदेय स्थल के समस्त मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की 02 प्रतियाँ उपलब्ध करायेगा और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में सहायता करेगा। उक्त कार्य हेतु जनपद गाजियाबाद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बी.एल.ओ. तथा सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
गणना के समय यदि बूथ लेवल अधिकारी को कोई घर बन्द या ताला लगा हुआ मिलता है, तो वह गणना प्रपत्र को घर के अन्दर स्लिप कर दिया जाएगा और भरे हुए गणना प्रपत्र को प्राप्त करने हेतु कम से कम 03 बार उस घर का भ्रमण किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक घर जाकर निर्वाचकों से गणना प्रपत्र की भरी हुई प्रति प्राप्त करेगा। बूथ लेवल अधिकारी गणना प्रपत्र की एक प्रति आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने पास रखेगा तथा प्रपत्र और दस्तावेज की प्राप्ति की पावती देगा, जिसे आवेदक अपने पास रख लेगा। घर-घर गणना के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा कम से कम 30 ब्लैंक (खाली) फार्म-6. ब्लैंक (खाली) घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) के साथ ले जाएगें, जिससे किसी भी व्यक्ति को जो नया मतदाता बनने के लिए नामांकन करना चाहता है, उन्हें प्रदान किया जा सके
मतदाता वर्ष 2003 के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की मतदाता सूची voters.eci.gov.in पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।