बागपत पुलिस ने शानदार प्रदर्शन कर जीता मैत्री क्रिकेट मैच
सुभानपुर स्थित युवराज क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को बागपत जिला पुलिस और मुजफ्फरनगर जिला पुलिस के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में बागपत पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस को 57 रन से हराकर जीत दर्ज की।
बागपत पुलिस ने शानदार प्रदर्शन कर जीता मैत्री क्रिकेट मैच
- सुभानपुर के युवराज क्रिकेट स्टेडियम में मुजफ्फरनगर पुलिस को 57 रन से दी मात
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सुभानपुर स्थित युवराज क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को बागपत जिला पुलिस और मुजफ्फरनगर जिला पुलिस के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में बागपत पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस को 57 रन से हराकर जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बागपत पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज रोहित भाटी ने मात्र 68 गेंदों में नाबाद 157 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। उनके साथ अन्य खिलाड़ियों ने भी उपयोगी योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी। इस प्रकार बागपत पुलिस ने 57 रन से शानदार जीत हासिल की। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय खेलप्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गजेंद्र त्यागी, भारतीय किसान यूनियन इंडिया प्रदेश सचिव अजय त्यागी, शुभम त्यागी, युवराज त्यागी, अनुज त्यागी, हनी त्यागी, मनोज दादा, बल्लू, जतिन शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।