जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सांकरौद स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिकाओं की खो-खो और बालकों की कबड्डी के फाइनल मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। सौ मीटर फर्राटा दौड़ में सीनियर वर्ग में बलराम ने बाजी मारी।

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- बालिकाओं ने खो-खो में, बालकों ने कबड्डी में मारी बाजी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सांकरौद स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिकाओं की खो-खो और बालकों की कबड्डी के फाइनल मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। सौ मीटर फर्राटा दौड़ में सीनियर वर्ग में बलराम ने बाजी मारी।
दूसरे दिन का शुभारंभ विद्यालय समिति के प्रबंधक प्रवीन्द्र धामा तथा प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार धामा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।बालिकाओं की खोखो में जूनियर वर्ग में कक्षा आठ ए और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ ने फाइनल जीता। जूनियर बालिका की लम्बी और उंची कूद में मदीना, अन्नू, विधि, मोहसीना, निधि, शगुन विजेता रही। सीनियर वर्ग में हिमांशी, अंशिका, रिया, कोमल और सोनी विजेता रही। जूनियर बालकों की कबडडी में कक्षा आठ ब और सीनियर बालकों की कबडडी में कक्षा दस विजेता रही। सौ मीटर दौड में जूनियर वर्ग के सादिक, अयान और दीपू, सीनियर वर्ग में बलराम, कपिल और देवा विजेता रहे। खेल संचालन में नरेन्द्र कुमार, जयदीप धामा, सहेन्द्र सिंह, विपिन, गौरव, सतेन्द्र, श्यामसुन्दर त्यागी, रामकुमार, अमरजीत, अभिषेक तथा रूमाले आदि का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिसर में पूरे दिन खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा।