विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सक्रिय हुए सपा कार्यकर्ता

खेकड़ा समाजवादी पार्टी नगर कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सक्रिय हुए सपा कार्यकर्ता

विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सक्रिय हुए सपा कार्यकर्ता
- 2027 चुनाव की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं में जोश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
समाजवादी पार्टी नगर कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां जनता के हित में हैं और नगर की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास रखती है। बैठक में पार्टी नेतृत्व को मजबूती देने पर जोर दिया गया। प्रमुख समाजसेवी और पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सभासद राजेन्द्र यादव, नरेश यादव, कृष्णपाल यादव, डा. जितेन्द्र यादव, कृष्णपाल यादव, संजय धामा, रविन्द्र कश्यप, सतीश वाल्मीकि, शकील खान, मुन्ना सलमानी, सुभाष यादव, जसवंत, पायल आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तय की गई और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सपा की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया।