जय प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष पद के लिए मैदान में
उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजीकृत) लखनऊ के वर्ष 2025-28 के लिए होने वाले चुनाव में खेकड़ा के एडवोकेट जय प्रकाश गुप्ता ने अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की है। उनके समर्थन में अधिवक्ताओं के बीच चुनावी प्रचार तेज हो गया है।
जय प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष पद के लिए मैदान में
– यूपी कर अधिवक्ता संगठन के चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 6 नवम्बर को हरिद्वार में होगा मतदान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजीकृत) लखनऊ के वर्ष 2025-28 के लिए होने वाले चुनाव में खेकड़ा के एडवोकेट जय प्रकाश गुप्ता ने अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी पेश की है। उनके समर्थन में अधिवक्ताओं के बीच चुनावी प्रचार तेज हो गया है।
एडवोकेट जय प्रकाश गुप्ता ने अधिवक्ता एकता और सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए साथियों से आह्वान किया है कि वे क्रमांक संख्या 1 पर उन्हें अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। बड़ौत टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से जारी अपील में अधिवक्ताओं से 6 नवम्बर 2025 को हरिद्वार में होने वाले मतदान में भाग लेकर जय प्रकाश गुप्ता को विजयी बनाने की अपील की गई है। गुप्ता ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं का समर्थन उन्हें मिला तो वे संगठन को नई दिशा देंगे और प्रदेश भर के अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।