नवनियुक्त अध्यक्ष से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

दिल्ली स्थित उनके आवास पर कोऑर्डिनेयर सतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई

नवनियुक्त अध्यक्ष से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष अराधना मोना मिस्रा और सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित उनके आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के कोऑर्डिनेयर सतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष अराधना मोना मिश्रा का भव्य स्वागत भी किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यतेंद्र शर्मा ने बताया कि सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी का मार्गदर्शन कांग्रेस संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अराधना मोना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।