तहसील न्यू बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
तहसील न्यू बार एसोसिएशन का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीम मनीष यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जनहित के कार्य करने को कहा।
तहसील न्यू बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील न्यू बार एसोसिएशन का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीम मनीष यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जनहित के कार्य करने को कहा।
खेकड़ा तहसील की न्यू बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का पिछले माह चुनाव हुआ था। जिसमें हरिओम शर्मा अध्यक्ष,सरदार सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल ढाका कनिष्क उपाध्यक्ष, सुरेंद्र धामा कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री चुने गए थे। इनके अलावा लोकेंद्र कुमार, नवीन त्यागी,परमजीत सिंह, राजेश कुमार, ओम सिंह, कुलदीप कुमार और आशुतोष शर्मा सदस्य चुने गए थे। बुधवार को तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।जिसमें एसडीएम मनीष कुमार यादव ने इन सभी पदाधिकारी और सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।उन्होंने अधिवक्ताओं से वादकारियों की के हित में कार्य करने के लिए अपील भी की। निर्वाचित अधिकारियों में अधि वक्ताओ के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। शपथ ग्रहण समारोह में तहसील के सभी अधिवक्ता शामिल रहे।