प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 65 गर्भवतियों की हुई जांच, 12 हाईरिस्क चिन्हित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत गुरुवार को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 65 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 12 महिलाओं को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में चिन्हित किया गया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

चिकित्सकों ने चिन्हित गर्भवतियों को आवश्यक परामर्श देते हुए समय-समय पर जांच और विशेष देखभाल की सलाह दी। साथ ही सभी महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में डॉ. प्रियंका कंसाना और डॉ. दीप्ति चौधरी ने जांच एवं उपचार की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान फार्मासिस्ट सतीश गिरी, आरिफा तबस्सुम, लैब टेक्नीशियन नफीस खान समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।