बदलते मौसम में गर्म कपड़े पहनने की सलाह

ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी बड़ागांव, रटौल और खेकड़ा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में चिकित्सकों ने 160 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार प्रदान किया। साथ ही, बदलते मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी, जिससे ठंड से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

बदलते मौसम में गर्म कपड़े पहनने की सलाह

मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला-

बदलते मौसम में गर्म कपड़े पहनने की सलाह
- पीएचसी पर 160 मरीजों की जांच, मिला उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी बड़ागांव, रटौल और खेकड़ा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में चिकित्सकों ने 160 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार प्रदान किया। साथ ही, बदलते मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी, जिससे ठंड से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि मेले में खेकड़ा में 53, बड़ागांव में 52 और रटौल में 55 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने, साबुन से हाथ धोकर भोजन करने और संक्रमण से बचने के उपायों की जानकारी दी। इसके अलावा, बुखार और संक्रमण से बचने के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने देने और जहां पानी एकत्र हो, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव करने की सलाह दी गई। मेले में डा. सुनीता सोनल, डा. मीना, डा. माधुरी त्रिपाठी, डा. गौरव की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया।