निःशुल्क नेत्र शिविर में 83 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
खेकड़ा कस्बे में सोमवार को समाजसेवी संस्था ईशपुत्र एवं एडीके जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर में 83 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। शिविर में कुल 185 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से जिन मरीजों को तत्काल शल्य चिकित्सा की आवश्यकता थी, उन्हें चयनित किया गया, जबकि शेष मरीजों को दवा और आवश्यक परामर्श दिया गया।
निःशुल्क नेत्र शिविर में 83 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
ईशपुत्र व एडीके जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ शिविर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में सोमवार को समाजसेवी संस्था ईशपुत्र एवं एडीके जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर में 83 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। शिविर में कुल 185 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से जिन मरीजों को तत्काल शल्य चिकित्सा की आवश्यकता थी, उन्हें चयनित किया गया, जबकि शेष मरीजों को दवा और आवश्यक परामर्श दिया गया।
समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रत्येक माह के पहले सोमवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। सोमवार को लगे इस शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की बारीकी से जांच कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सक दल में डा. रूमा गुप्ता, डा. शालिनी अग्रवाल, डा. सोनी सिंह, आशीष आर्य, संजय शर्मा आदि शामिल रहे। शिविर के सफल संचालन में ईशपुत्र संस्था के नगीन गुप्ता, बृज भूषण अग्रवाल, पवन बंसल, रामपाल सिंह सहित कई समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों की निःशुल्क सर्जरी निर्धारित अस्पताल में की जाएगी। शिविर में आए मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
