महामाया और विश्वभारती ने जीती 15वीं इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशि

इस चैंपियनशिप का उद्घाटन एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने किया

महामाया और विश्वभारती ने जीती 15वीं इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशि

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 15वीं इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप एसएससीए की तरफ से आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने किया। इस चैंपियनशिप में दिल्ली-एनसीआर के 32 स्कूलों के करीब 400 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। इस चैंपियनशिप के दौरान बालक वर्ग में लगातार तीसरे साल विश्वभारती पब्लिक स्कूल के आर्यावृत कश्यप चैंपियन बनें। बालिका वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज की मोहिनी ने चैंपियन की ट्राफी अपने नाम की।


बालक वर्ग की रेस 5 किमी की थी, इसमें विश्वभारती पब्लिक स्कूल के आर्यावृत कश्यप पहले स्थान पर रहे। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के आदित्य पाल ने दूसरा और तरबिंदर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की ढाई किमी की रेस में महामाया बालिका इंटर कॉलेज का इकतरफा दबदबा रहा। टॉप-3 स्थानों पर महामाया का कब्जा रहा। स्कूल की खिलाड़ी मोहिनी को गोल्ड, समृद्धि को सिल्वर और तन्नू को ब्रांज मेडल प्रदान किया गया। दोनों वर्गों में टॉप-तीन खिलाड़ियों को मेडल, ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। इसके अलावा आर्यावृत कश्यप और मोहिनी को भजनलाल शास्त्री मेमोरियल ट्रॉफी और 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के बालिक वर्ग में सबसे कम 21 पॉइंट प्राप्त कर महामाया बालिका इंटर कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। दूसरे स्थान की ट्रॉफी 83 अंक प्राप्त कर सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान की ट्रॉफी 157-157 अंकों के साथ विश्वभारती पब्लिक स्कूल और कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम ने संयुक्त रूप से जीती। इस मौके पर एसएससीए के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, संयोजक विमलेश शर्मा, खेल प्रभारी और उपाध्यक्ष अशोक सैनी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुच्छल, मिर्जा अली बेग, रचना यादव, राम अवतार शास्त्री और अंकिता सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।