वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाए जौहर
खेकड़ा कस्बे के जैन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाए जौहर
- जैन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
- विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
शुभारंभ प्रबंधक शरद जैन और अध्यक्ष नरेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सुहान, कैफ, अवीं, जूनियर वर्ग 100 मीटर बालक में समद, सबी, रिहान विजेता रहे। जूनियर वर्ग 100 मीटर बालिका वर्ग में स्वाति, सृष्टि, तानिया, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सबी, करण, विनीत, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पल्लवी, सृष्टि, वैष्णवी विजेता रहे। सीनियर वर्ग 100 मीटर बालक में दीपक, अयान, शशांक, सीनियर वर्ग 100 मीटर बालिका में अनुराधा, साक्षी, सानिया, 200 मीटर छात्र सीनियर वर्ग में आर्यन, दीपक, जुनैद, 200 मीटर छात्रा सीनियर वर्ग में दीपाली, प्रिया, दिविजा, सीनियर वर्ग 100 मीटर छात्र में अमन, प्रभात, चिराग, सीनियर वर्ग 100 मीटर छात्रा में भूमि, माही, सोनम, 200 मीटर छात्र में अमन, चिराग, आलोक, 200 मीटर छात्रा में नीति, भूमि, वंशिका विजेता रहें। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप प्रबंधक और जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन, प्रधानाचार्य प्रशांत जैन, दीपक शर्मा, क्रीड़ा प्रभारी रश्मि यादव, लोकेश वर्मा, भारत धामा, अवनीश कुमार, राजकुमार सिंह, अमित कुमार, जितेंद्र त्यागी सहित शिक्षक व खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।