बीआरसी पर क्विज प्रतियोगिता में मेधावी बालक सम्मानित

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत खेकड़ा बीआरसी पर विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं खेलों में क्षेत्र का नाम उज्ज्वल करने वाली अनन्या को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बीआरसी पर क्विज प्रतियोगिता में मेधावी बालक सम्मानित

बीआरसी पर क्विज प्रतियोगिता में मेधावी बालक सम्मानित
– खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अनन्या को विशेष पुरस्कार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत बीआरसी पर विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं खेलों में क्षेत्र का नाम उज्ज्वल करने वाली अनन्या को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ पांच बच्चों — रूचिका (डगरपुर), अन्नू (सुन्हैड़ा), लक्ष्मी (सुन्हैड़ा), विराट त्यागी (मुबारिकपुर) और गुनगुन (पूरनपुर नवादा) — को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने विजयी बच्चों को स्टेशनरी किट, एक्सपेरीमेंट किट, साइंस बुक और मोमेंटो प्रदान कर प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय स्तर पर 400 मीटर दौड़ में ब्लॉक खेकड़ा और जनपद बागपत का नाम रोशन करने वाली बंदपुर की छात्रा अनन्या को ट्रॉफी, ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज़ देकर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, सुनील कुमार, सुमित कुमार, सोमेश चौधरी, रूपा चौधरी, एकता, ब्रिजेश, लवेश, कोच विकास फौजी सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।