1600 मीटर ओपन दौड़ में खेकड़ा की बेटियों का जलवा, पहला और दूसरा स्थान अपने नाम
क्षेत्र के मुकारी गांव में आयोजित 1600 मीटर ओपन दौड़ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागी बालिकाओं ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह अकादमी की दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेकड़ा का गौरव बढ़ाया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के मुकारी गांव में आयोजित 1600 मीटर ओपन दौड़ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागी बालिकाओं ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह अकादमी की दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेकड़ा का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में रचना ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि स्नेह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, कोच विकास फौजी तथा स्थानीय लोगों ने दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।