सीएचओ ने वेतन न मिलने पर जताई नाराजगी
बागपत जनपद के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को लंबे समय से वेतन और प्रोत्साहन राशि न मिलने से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को उन्होने एकत्र होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया है।
सीएचओ ने वेतन न मिलने पर जताई नाराजगी
- सीएमओ को ज्ञापन देकर घंटो के हिसाब से वेतन निर्धारण बंद करने की रखी मांग
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनपद के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को लंबे समय से वेतन और प्रोत्साहन राशि न मिलने से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को उन्होने एकत्र होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया है।
सीएमओ डा. तीरथ लाल को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि सीएचओ को वर्ष 2024-25 की पीबीआई (परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव) राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के अप्रैल, मई, अगस्त व नवंबर माह की पीबीआई भी लंबित है। वहीं, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत देय टीपीओ, टीओ एवं डीओ का भुगतान भी विगत डेढ़ वर्ष से नहीं किया गया है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिलने वाली सप्लाई का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है, जिसके कारण संबंधित केंद्रों को अपनी निजी जेब से खर्च उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा सीएचओ को नवंबर तक का वेतन भी नहीं मिला है, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। सीएचओ ने आरोप लगाया कि वेतन निर्धारण में घंटों की गणना को लेकर भी असमानता बरती जा रही है, जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में नियमानुसार भुगतान किया जा रहा है। साथ ही एएमएस एप में तकनीकी खामियों के चलते उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद वेतन में कटौती की समस्या बनी हुई है। सीएचओ ने मांग की है कि लंबित वेतन, पीबीआई एवं अन्य प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए, ताकि वे मानसिक तनाव से मुक्त होकर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से प्रदान कर सकें। वेतन निर्धारण में घंटो की गणना बंद कर अन्य जनपदों के अनुसार वेतन दिया जाए। सीएमओ ने मांगों पर विचार कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।