फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोट से हुआ दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण
सात साल से ऑस्टियो आर्थराइटिस से परेशान 72 वर्षीय महिला को मिली राहत
तेजस न्यूज संवाददाता
घुटनों में गंभीर दर्द और चलने-फिरने में परेशानी के कारण सात साल से परेशान 72 वर्षीय महिला को फेलिक्स अस्पताल में उपचार के बाद राहत दी है। महिला के दोनों घुटने ऑस्टियोआर्थराइटिस से प्रभावित थे। इस कारण उन्हें रोजमर्रा के काम करने, चलने और घूमने-फिरने में काफी ज्यादा दिक्कत होती थी। जांच के बाद दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण की सलाह दी गई। इसके बाद फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक की मदद से उन्होंने महिला के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया। सर्जरी के बाद वह अब दोबारा चलने-फिरने में सक्षम हो रही है। यह जानकारी फेलिक्स अस्पताल के ऑर्थोपैडिक एंड चीफ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन के डायरेक्टर डॉक्टर अंचित उप्पल ने दी।

फेलिक्स अस्पताल के ऑर्थोपैडिक एंड चीफ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन के डायरेक्टर डॉक्टर अंचित उप्पल ने कहा कि महिला पिछले करीब सात सालों से दोनों घुटनों में दर्द और अकड़न की समस्या से जूझ रही थी। समय के साथ उनकी परेशानी भी लगातार बढ़ती गई। उन्हें थोड़ी दूरी तर चलने, सीढ़ियां चढ़ने और सामान्य गतिविधियां करने में भी कठिनाई होने लगी थी। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद दोनों घुटनों में ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या सामने आई थी। बीमारी की गंभीरता और मरीज की स्थिति को देखते हुए बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट का विकल्प दिया गया। इसके बाद रोबोटिक तकनीक की सहायता से दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया गया।