गैस गीजर की गैस से युवक की मौत, गांव में छाया मातम
सुनेहड़ा गांव में गैस गीजर से रिसी गैस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गैस गीजर की गैस से युवक की मौत, गांव में छाया मातम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सुनेहड़ा गांव में गैस गीजर से रिसी गैस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सुनेहड़ा गांव निवासी सुरेश प्रजापति का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ़ कल्लू रविवार सुबह घर पर अकेला था। ठंड के चलते वह बाथरूम में लगा गैस गीजर चालू कर नहाने गया। इसी दौरान गीजर से अचानक गैस का रिसाव हो गया। ज्यादा गैस भरने से अभिषेक बेहोश होकर वहीं गिर गया। शाम को परिजन काम से लौटे तो बाथरूम का दरवाजा खुला देख भीतर गए, जहां अभिषेक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पहुंचते ही महिलाएं शव से लिपटकर विलाप करने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बाद में गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट पर अभिषेक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।