समाजसेवी डॉ. दीपक धामा हुए सम्मानित, बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ
डॉक्टर डे के अवसर पर विद्या भवन पब्लिक स्कूल, खेकड़ा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. दीपक धामा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
समाजसेवी डॉ. दीपक धामा हुए सम्मानित, बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ
- डॉक्टर डे पर विद्या भवन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
डॉक्टर डे के अवसर पर विद्या भवन पब्लिक स्कूल, खेकड़ा में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. दीपक धामा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
बच्चों ने डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं। उन्होंने डॉक्टर दीपक धामा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए एक मिसाल बताया। इस अवसर पर खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक ने कहा कि डॉ. दीपक धामा कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं, जिनका उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना है। युवा भाजपा नेता चंद्रमोहन दहिया ने उन्हें अपना आदर्श बताते हुए कहा कि कोरोना काल में उन्होंने अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने कहा कि विद्या भवन पब्लिक स्कूल हमेशा ऐसे समाजसेवियों को सम्मानित कर बच्चों को संस्कार और प्रेरणा देने का कार्य करता है। समारोह के दौरान अपने विचार रखते हुए डॉ. दीपक धामा ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और समाजसेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सेवा भाव के साथ समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ ने उन्हें पुष्पगुच्छ, मोमेंटो और सम्मान पत्र भेंट कर उनके सेवा कार्यों को नमन किया। इस मौके पर सलीम मलिक, दीपक कुमार गोला, छोटू, संजय, रोहित, व्यापारी नेता जयकुमार शर्मा, सुनील, कविता, साद, संतोष, ममता, सुनयना सहित विद्यालय के शिक्षकगण और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।