होली चाइल्ड एकेडमी में विनोलम्पिया स्पोर्ट्स मीट की रही धूम
होली चाइल्ड एकेडमी स्कूल खेकड़ा में आयोजित विनोलम्पिया स्पोर्ट्स मीट के दौरान नन्हे खिलाड़ियों ने उत्साह, जोश और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों, तालियों और खेल उत्साह से गूंजता रहा।
होली चाइल्ड एकेडमी में विनोलम्पिया स्पोर्ट्स मीट की रही धूम
- नन्हे खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना से जीता दिल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
होली चाइल्ड एकेडमी स्कूल में आयोजित विनोलम्पिया स्पोर्ट्स मीट के दौरान नन्हे खिलाड़ियों ने उत्साह, जोश और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों, तालियों और खेल उत्साह से गूंजता रहा।
स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रिंस धामा ने फीता काटकर किया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों के बीच रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एलकेजी वर्ग की टॉफी दौड़ में अबूबंकम, अनन्या, साल्वी, सुशांत और सार्थक विजेता रहे, जबकि सिंपल रेस में विशु, वंश, निकिता, कृतिका और आरव ने सफलता हासिल की। मेंढक रेस में सारस, मितांशी, परी और देव विजेता बने। यूकेजी वर्ग में चारू, पल्लवी, दीपांशी, प्रियांशु, शिवा और सार्थक ने दौड़ प्रतियोगिताएं जीतीं। लेमन रेस में माही, ग्रेसी और वाणी विजेता रहीं, जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में युवराज, नीरू और चारू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नर्सरी वर्ग में अर्थव, काव्य, युवराज, देव और वंश ने दौड़ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं टॉफी दौड़ में आयुष, अधविका, गौरी, निधा, केशव, सयान, सौम्य, इसुका, अरथम, अर्सित और अलीना विजेता रहे। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालिकाओं में रिया, सानिया और शिवान्या तथा बालकों में कार्तिक, हमजा और रौहन ने बाजी मारी। कक्षा तीन की लेमन रेस में सानिया, पीहू, अर्शुली और अवया, जबकि मेंढक रेस में अभिनव, आदित्य और विवान विजेता रहे। खो-खो प्रतियोगिता में रिया, श्रुति, मनीषा, अविका, काव्या, त्रिशा, अवि, रिदिमा और अर्शुली की टीम ने जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त 50 मीटर दौड़ में एलिश, अवि, अंशिका, अवनी, कुंज, निशु और गुरमीत विजेता रहे। कार्यक्रम के दौरान किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों ने अत्यंत आत्मविश्वास और उमंग के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों में शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।
