बागपत के तीन खिलाड़ियों का जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौम्पियनशिप के लिए चयन
बागपत जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौम्पियनशिप के लिए जगह बनाई है।
बागपत के तीन खिलाड़ियों का जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौम्पियनशिप के लिए चयन
- लखनऊ में शानदार प्रदर्शन, अब करेंगे बेंगलुरु में प्रतिनिधित्व
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागपत के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौम्पियनशिप के लिए जगह बनाई है।
ताइक्वांडो एसोसिएशन बागपत के सानिध्य में खिलाड़ियों शौर्य यादव, पंकज यादव और कृष्ण यादव ने 18 अक्टूबर को हुई प्रतियोगिता में भाग लिया था। बेहतर खेल कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश जूनियर टीम में हुआ है। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। अब तीनों खिलाड़ी 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कर्नाटक के बेंगलुरू के कोरमंगलम स्टेडियम में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, साइमा खोखर, विधि और अजीत यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।