अंडर 14 बालक दौड़ में गर्वित ने मारी बाजी

शहीद भगत सिंह अकादमी खेकड़ा में अंडर 14 बालकों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर 14 बालक दौड़ में गर्वित ने मारी बाजी

अंडर 14 बालक दौड़ में गर्वित ने मारी बाजी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शहीद भगत सिंह अकादमी में अंडर 14 बालकों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या डा. उषा किरण ने किया। कोच विकास फौजी ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में आईपीएस स्कूल काठा के गर्वित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा के मोहम्मद साबी ने दूसरा और इसी कॉलेज के अविनेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कपिल भारद्वाज, यशपाल, अरुण कुमार, रश्मि देवी, संदीप धामा, विनोद और कल्लू खान मौजूद रहे।