जेंनेक्ट पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में भगत हाउस रहा विजेता

खेकड़ा जेंनेक्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, उत्साह और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर भगत हाउस विजेता घोषित किया गया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जेंनेक्ट पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में भगत हाउस रहा विजेता

जेंनेक्ट पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में भगत हाउस रहा विजेता
- खेल प्रतिभा के प्रदर्शन पर विजेताओं को किया गया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जेंनेक्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, उत्साह और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर भगत हाउस विजेता घोषित किया गया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ. सुनीता अरोड़ा द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, रस्साकशी सहित अनेक रोचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और नैतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ाया। खेल प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल इंचार्ज रविंद्र कौशिक, नीतीश शर्मा, अभिषेक शर्मा, सागर चौधरी और कुमारी शिखा के नेतृत्व में किया गया। साथ ही आज़ाद हाउस के नवीन गर्ग, भगत हाउस के नीरज तिवारी, सुभाष हाउस के गौरव छौकर तथा टैगोर हाउस के प्रवीण तोमर सहित सभी हाउस इंचार्ज ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन गुलशन और श्याम पांचाल ने किया। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरविंद कौशिक ने की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आर.के. यादव, प्रबंधक विपुल गुप्ता, वैभव गुप्ता और सीनियर कोऑर्डिनेटर आशीष वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।