कार में मिले दो अज्ञात शव पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़ (खैर)। थाना खैर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बरखा–उदयपुर मार्ग पर खड़ी एक संदिग्ध कार से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई
तेजस न्यूज संवाददाता
कार में मिले दो शव, पुलिस पहचान में जुटी
अलीगढ़ (खैर)।
थाना खैर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बरखा–उदयपुर मार्ग पर खड़ी एक संदिग्ध कार से दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे एसएसपी अलीगढ़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को बुलाकर कार और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन कराया गया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं, जो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने, वाहन की जानकारी जुटाने और संभावित पहलुओं पर जांच कर रही हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।