लहचौड़ा में मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा शिविर में महिलाओं की जांच, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क ओपीडी सुविधा

लहचौड़ा गांव में मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों, नर्सों और केटी विंग की टीम ने महिलाओं सहित ग्रामीणों को निःशुल्क ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई। सुबह से शाम तक चले शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।

लहचौड़ा में मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा शिविर में महिलाओं की जांच, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क ओपीडी सुविधा

लहचौड़ा में मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा शिविर में महिलाओं की जांच, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क ओपीडी सुविधा
- केटी विंग की पहल पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
- चिकित्सकों और नर्सों की टीम ने शाम तक दी स्वास्थ्य सेवाएं
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों, नर्सों और केटी विंग की टीम ने महिलाओं सहित ग्रामीणों को निःशुल्क ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई। सुबह से शाम तक चले शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा ने केटी भैया और किसान यूनियन से जुड़े दीपक शर्मा की मौजूदगी में किया। शिविर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी हमबीर सिंह ने संभाली। ग्रामीणों ने गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलने पर खुशी जताई। ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और जरूरत पड़ने पर एक फोन पर सहायता पहुंचाना सराहनीय पहल है। उन्होंने केटी भैया को इस जनहित अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। केटी भैया ने कहा कि मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा अभियान की शुरुआत उन्होंने दीपावली पर भाई दूज के दिन बागपत की माताओं और बहनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी। अभियान को लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और बड़ी संख्या में महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं। भविष्य में भी माताओं और बहनों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर अतुल देव शर्मा, सचिन, आशीष, शक्ति धामा, विशाल चौधरी, अपूर्वा, दिव्यांशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।