अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने थाना विजयनगर का वार्षिक निरीक्षण किया
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने थाना विजयनगर का वार्षिक निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
तेजस न्यूज संवाददाता
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने थाना विजयनगर का वार्षिक निरीक्षण किया

गाजियाबाद। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने थाना विजयनगर का वार्षिक निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।

निरीक्षण के तहत थाना परिसर की स्वच्छता, चल रहे नवनिर्माण कार्यों एवं मिशन शक्ति केंद्र की अभिलेखीय व्यवस्था का अवलोकन किया गया। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं से संबंधित मामलों में की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने एवं समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साइबर हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली एवं साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने तथा कार्यक्रम की तिथि नियत कर व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने अभिलेखीय व्यवस्था, मालखाना प्रबंधन, वाहनों के निस्तारण, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, शिकायत निस्तारण प्रणाली एवं थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण/कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
इसके साथ ही पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कर्त्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने रात्रि गश्त एवं बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया।