कांवड़ यात्रा के दौरान वार्डन अनुशासन में रहें - सुधीर कुमार

सिविल डिफेंस के कलेक्ट्रेट प्रभाग के डिविजनल वार्डन सुधीर कुमार ने कहा कि आगामी 7 अगस्त से कांवड़ यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट प्रभाग के सभी वार्डन अनुशासन में रहकर राजनगर एक्सटेंशन वाले चौराहे पर अपने निर्धारित समय के अनुसार ड्यूटी करेगें

कांवड़ यात्रा के दौरान वार्डन अनुशासन में रहें - सुधीर कुमार

रेखा अग्रवाल 

कांवड़ यात्रा के दौरान वार्डन अनुशासन में रहें - सुधीर कुमार 


 गाजियाबाद। सिविल डिफेंस के कलेक्ट्रेट प्रभाग के डिविजनल वार्डन सुधीर कुमार ने कहा कि आगामी 7 अगस्त से कांवड़ यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट प्रभाग के सभी वार्डन अनुशासन में रहकर राजनगर एक्सटेंशन वाले चौराहे पर अपने निर्धारित समय के अनुसार ड्यूटी करेगें। वह राजनगर सेक्टर 14 में पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल के निवास पर आयोजित मासिक बैठक के दौरान बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि सभी वार्डन यहां से गुजरने वाले सभी कांवड़ियों का पूरा ख्याल रखेंगे। किसी से किसी भी बात पर उलझनें से बचें। पूरी तरह शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा यूनिफार्म में अपने निर्धारित समय से पहुंचे।
इस मौके पर स्टॉफ आफिसर अमित कुमार ‌श्रीवास्तव ने भी  सभी से आग्रह किया कि विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और यूनिफॉर्म के साथ अपना पहचान पत्र भी अपने साथ रखें। पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डिप्टी पोस्ट वार्डन पल्लवी शर्मा, नीतू गर्ग, केके पाण्डेय, निखिल गर्ग, गौरव दत्त शर्मा  , मधुर बाला, मयंक वत्स, भरत शर्मा, आदि उपस्थित रहे।