त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने सामाजिक कुरीतियों पर कसने का लिया कठोर संकल्प
सुभानपुर गांव में आयोजित त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज की विशेष बैठक में समाज को दहेज प्रथा, विवाह समारोहों में दिखावा व फिजूलखर्ची, नशाखोरी और बच्चों के अत्यधिक मोबाइल उपयोग जैसी बुराइयों से मुक्त करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने सामाजिक कुरीतियों पर कसने का लिया कठोर संकल्प
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर गांव में आयोजित त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज की विशेष बैठक में समाज को दहेज प्रथा, विवाह समारोहों में दिखावा व फिजूलखर्ची, नशाखोरी और बच्चों के अत्यधिक मोबाइल उपयोग जैसी बुराइयों से मुक्त करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मजबूत समाज की नींव परिवार से ही पड़ती है। यदि बच्चों में प्रारंभ से ही अच्छे संस्कार डाले जाएं तो आने वाली पीढ़ी स्वतः जिम्मेदार बनेगी। सभी परिवारों से अपील की गई कि वे दहेज रहित व सादगीपूर्ण विवाह को अपनाएं, नशे से दूरी बनाएं और बच्चों की दिनचर्या पर निगरानी रखें। इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुजफ्फरनगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी निरंकार त्यागी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन नीलम त्यागी ने किया जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान गजेंद्र त्यागी ने निभाई। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष आदेश त्यागी, मुकेश त्यागी, दिनेश त्यागी, के.टी. त्यागी, अजय त्यागी, संदीप त्यागी, प्रमोद त्यागी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।