सपा कार्यकर्ताओं ने की राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी से की मुलाकात
आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर हुई चर्चा
तेजस न्यूज संवाददाता
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मौलाना जावेद आब्दी से मुलाकात की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव कुंवर बिलाल बर्नी के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधान सभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और पीडीए की एकता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित होना होगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा बहुमत से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके।