मोबाइल टावर से आरआरयू कार्ड चोरी, अज्ञात के खिलाफ तहरीर
साकरौद गांव में स्थित एक मोबाइल टावर से महत्वपूर्ण उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। टावर संचालक कंपनी की ओर से थाना खेकड़ा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
मोबाइल टावर से आरआरयू कार्ड चोरी, अज्ञात के खिलाफ तहरीर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के साकरौद गांव में स्थित एक मोबाइल टावर से महत्वपूर्ण उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। टावर संचालक कंपनी की ओर से थाना खेकड़ा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
बताया गया कि गांव साकरौद में स्थापित कंपनी के मोबाइल टावर से बीते 8 जनवरी की शाम लगभग 3:45 बजे अज्ञात लोगों ने करीब 30 मीटर ऊंचाई पर लगे आरआरयू (RRU) कार्ड को चोरी कर लिया। यह कार्ड टावर संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि टावर का इंडस आईडी नंबर 1034841 है। चोरी की घटना के बाद नेटवर्क संचालन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाना पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।