12 दिन से पत्नी पांच वर्षीय बेटे संग लापता, मायके भी नहीं पहुंची; पति ने पुलिस से लगाई गुहार

खेकड़ा कस्बे के पट्टी अहीरान मोहल्ले से एक विवाहिता अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घर से निकले 12 दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं लग सका है। परेशान पति ने थाना खेकड़ा में तहरीर देकर पत्नी और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की है।

12 दिन से पत्नी पांच वर्षीय बेटे संग लापता, मायके भी नहीं पहुंची; पति ने पुलिस से लगाई गुहार

12 दिन से पत्नी पांच वर्षीय बेटे संग लापता, मायके भी नहीं पहुंची; पति ने पुलिस से लगाई गुहार
- आगरा में बहन के घर जाने की कहकर निकली थी विवाहिता, मोबाइल बंद; परिवार परेशान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पट्टी अहीरान मोहल्ले से एक विवाहिता अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घर से निकले 12 दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं लग सका है। परेशान पति ने थाना खेकड़ा में तहरीर देकर पत्नी और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की है।
पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी 24 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे अपनी बहन के घर आगरा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके साथ उनका करीब पांच वर्षीय बेटा भी था। लेकिन वह न तो बहन के घर पहुंची और न ही वापस घर लौटी। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल सका।
पति का कहना है कि पत्नी का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। मायके पक्ष से भी जानकारी ली गई, लेकिन वहां भी उसके पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी और बेटे की जल्द तलाश कर सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी बनी हुई हैं।