यति नरसिंहानंद महाराज ने फरवरी में धर्म संसद की घोषणा की

महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर, देवबंद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में दो दिवसीय धर्म संसद आयोजित करने की घोषणा की। यह धर्म संसद स्वर्गीय ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज की स्मृति और उनके मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए धर्म एवं सामाजिक विमर्श को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी

यति नरसिंहानंद महाराज ने फरवरी में धर्म संसद की घोषणा की
तेजस न्यूज संवाददाता
यति नरसिंहानंद महाराज ने फरवरी में धर्म संसद की घोषणा की

देवबंद, 
महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर, देवबंद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में दो दिवसीय धर्म संसद आयोजित करने की घोषणा की।

यह धर्म संसद स्वर्गीय ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज की स्मृति और उनके मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए धर्म एवं सामाजिक विमर्श को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में देवबंद में पहली धर्म संसद का आयोजन हुआ था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी धर्म संसद में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान यति नरसिंहानंद गिरी जी ने कहा कि धर्म संसद में वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों और धार्मिक सहअस्तित्व के विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्म संसद से पूर्व 9 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े भक्तों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अभिषेक त्यागी, सचिन जड़ौदा, गुरदीप गुर्जर, आकाश पुंडीर, मनीष त्यागी, सुमित सैनी, राजीव धीमान सहित अनेक लोगों ने महामंडलेश्वर का स्वागत किया।