करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में सजी करवों की दुकानें

खेकड़ा कस्बे के बाजारों में करवाचौथ पर्व के आगमन पर रौनक देखने को मिली। जगह-जगह प्रजापति समाज के परिवारों ने सजे-धजे मिट्टी के करवों की दुकानें लगाईं। परंपरागत डिजाइनों और रंग-बिरंगे करवों ने बाजार की शोभा बढ़ा दी।

करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में सजी करवों की दुकानें

करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में सजी करवों की दुकानें
- कुंभकार परिवारों ने सजाए आकर्षक करवे, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बाजारों में करवाचौथ पर्व के आगमन पर रौनक देखने को मिली। जगह-जगह प्रजापति समाज के परिवारों ने सजे-धजे मिट्टी के करवों की दुकानें लगाईं। परंपरागत डिजाइनों और रंग-बिरंगे करवों ने बाजार की शोभा बढ़ा दी।
दिनभर महिलाओं ने करवाचौथ व्रत की तैयारी के लिए करवे, छलनी, सिंगार सामग्री और पूजा के सामान की खरीदारी की। वहीं प्रजापति समाज के बच्चे और युवाओं ने उत्साह के साथ करवों की बिक्री की, जिससे उनके चेहरों पर भी त्योहारी उमंग साफ झलक रही थी। करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद पति के हाथों से मिट्टी के करवे में रखा जल पीकर व्रत तोड़ती हैं। त्योहारी माहौल के बीच पूरे कस्बे में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंग दिखाई दे रहा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के दिन शुक्रवार को बाजार में खरीदारी और भी बढ़ेगी।