पुरा महादेव मंदिर तक निकाली पैदल शिव यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
खेकड़ा कस्बे के हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार तड़के आस्था, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पुरा महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूर्ण रूप से शिवमय हो गया।
पुरा महादेव मंदिर तक निकाली पैदल शिव यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
- हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शिव अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार तड़के आस्था, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पुरा महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूर्ण रूप से शिवमय हो गया।
सुबह भोर होते ही कार्यकर्ता खेकड़ा से रवाना हुए और अनुशासन के साथ पैदल चलते हुए पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया और देश व समाज में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। शिव अर्चना के पश्चात सभी कार्यकर्ता पुनः पैदल ही खेकड़ा लौटे। इस शिव यात्रा में मोनू धामा, पराग, पंकज, मोंटी, यश, कुनाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।