ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ
प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के 30 परिवारों ने की भगवान श्रीराम की भव्य आरती और पूजा-अर्चना
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्रभु श्री राम लीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। इस रामलीला में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के लगभग 30 परिवारों ने रामलीला मैदान पहुंचकर भगवान श्रीराम की भव्य आरती और पूजा-अर्चना की। इस दौरान वातावरण जय श्री राम के जयघोष और भक्तिमय भावनाओं से गुंजायमान हो उठा।

प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अवसर केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहा है। बल्कि, उन सभी परिवारों के लिए एक भावनात्मक क्षण भी बन गया है। जिन्होंने इस भव्य रामलीला के आयोजन के संकल्प को अपना मानकर इसमें सहयोग दिया है। आजीवन सदस्यों की उपस्थिति और सहभागिता ने यह संदेश दिया है कि यह रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और प्रभु श्री राम के आदर्शों से जुड़ने का एक पवित्र माध्यम है। गणेश पूजन के साथ रामलीला का भव्य शुभारंभ भी किया गया।