खेकड़ा में सर्वखाप सम्मान समारोह रविवार को, सामाजिक कुरीतियों पर होगा मंथन
खेकड़ा कस्बे के शामला फार्म हाउस में रविवार को सर्वखाप सम्मान एवं सामाजिक कुरीतियों पर मंथन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न खापों के चौधरी एकत्र होकर समाज से जुड़ी समस्याओं, परंपराओं और सामाजिक कुरीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
खेकड़ा में सर्वखाप सम्मान समारोह रविवार को, सामाजिक कुरीतियों पर होगा मंथन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के शामला फार्म हाउस में रविवार को सर्वखाप सम्मान एवं सामाजिक कुरीतियों पर मंथन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न खापों के चौधरी एकत्र होकर समाज से जुड़ी समस्याओं, परंपराओं और सामाजिक कुरीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
सर्वखाप चौधरी जितेंद्र धामा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को आयोजित होने वाले इस समारोह में सभी खापों के चौधरियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया जाएगा तथा उनकी उपस्थिति में ब्राह्मण समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ब्राह्मण चौधरी की पगड़ी बांधकर उन्हें समाज की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज के चौधरी पद के लिए मंथन कर पगडी पहनाई जाएगी। समारोह के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर ठोस संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करने और समाज को सकारात्मक दिशा देने की पहल साबित होगा।