मोरटा क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर की गई सीलिंग

 गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन जोन–01 एवं 03 में व्यापक प्रवर्तनात्मक अभियान चलाया। मंगलवार को ग्राम मोरटा, हमतुम रोड क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के संचालित निर्माणों एवं वेयरहाउसों को भी सील किया गया।

मोरटा क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर की गई सीलिंग
तेजस न्यूज संवाददाता
 मोरटा क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर की गई सीलिंग 
गाज़ियाबाद। 
 गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन जोन–01 एवं 03 में व्यापक प्रवर्तनात्मक अभियान चलाया। मंगलवार को ग्राम मोरटा, हमतुम रोड क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के संचालित निर्माणों एवं वेयरहाउसों को भी सील किया गया। सीलिंग करते वक्त सभी कर्मचारियों को पहले बलपूर्वक बाहर निकल गया उसके बाद में गेट पर सील लगाई गई।

कार्रवाई के तहत बिना अनुमति निर्मित दो वेयरहाउस एवं एक आर.एम.सी. प्लांट को सील किया गया। इसके साथ ही निम्नलिखित अवैध वेयरहाउस/गोदामों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई—

*खसरा संख्या 1280, मोरटा, मेरठ रोड — मै0 शिव ज्योति पैकेजिंग
*खसरा संख्या 1278, मोरटा, मेरठ रोड — मै0 कौरो मंडल एंटरप्राइजेज लि० (के/ओ वी0ए0एस0 एंटरप्राइजेज)
*खसरा संख्या 1276, मोरटा, मेरठ रोड — फीनिक्स
*खसरा संख्या 1277, मोरटा, मेरठ रोड — संचालित वेयरहाउस

हालांकि सीलिंग के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी जताया,लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल एवं क्षेत्रीय पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।