उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बागपत के चुनाव संपन्न, मोहित तोमर बने जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, जनपद बागपत की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को अत्यंत सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। चुनाव के परिणामों की घोषणा के साथ ही मोहित तोमर को जनपद का नया जिलाध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने लेखपालों के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। बागपत तहसील में आयोजित चयन प्रक्रिया में निर्वाचन और निर्विरोध चयन का संगम देखा गया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बागपत के चुनाव संपन्न, मोहित तोमर बने जिलाध्यक्ष
- कार्यकारिणी का हुआ गठन
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, जनपद बागपत की जिला कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को अत्यंत सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। चुनाव के परिणामों की घोषणा के साथ ही मोहित तोमर को जनपद का नया जिलाध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने लेखपालों के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।
बागपत तहसील में आयोजित चयन प्रक्रिया में निर्वाचन और निर्विरोध चयन का संगम देखा गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन की एकजुटता साफ तौर पर देखने को मिली। जहाँ अध्यक्ष और जिला मंत्री के पद के लिए मतदान हुआ, वहीं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध सर्वसम्मति से किया गया। इनमें अध्यक्ष पद पर मोहित तोमर (निर्वाचित), जिला मंत्री पद पर कपिल कुमार (निर्वाचित), वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुन्दरलाल (निर्विरोध), कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सागर कसाना (निर्विरोध), उप मंत्री पद पर रवि कुमार (निर्विरोध), कोषाध्यक्ष पद पर बिजेन्द्र सिंह (निर्विरोध) और ऑडिटर पद पर विनिता (निर्विरोध) चुने गए। परिणाम घोषित होने के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष मोहित तोमर और उनकी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित लेखपालों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। टीम ने लेखपालों के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया।