सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराज अग्रसेन की जयंती

व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल के नेतृत्व में महाराज अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित किया

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महाराज अग्रसेन की जयंती

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 102 के भंगेल स्थित सलारपुर और भंगेल व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने महाराजा अग्रसेन की जयंती काफी धूमधाम के साथ मनाई। यह कार्यक्रम व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल और सपा के पूर्व महासचिव और प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित किया।

सपा के पूर्व महासचिव और प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि महाराजा अग्रसेन सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा थे। उनका जन्म द्वापर युग के अंत में हुआ माना जाता है। वह राजा वल्लभसेन के पुत्र थे और अग्रोहा के शासक बने। अग्रवाल समाज की स्थापना की और व्यापार को बढ़ावा दिया। वह अहिंसा, समानता और सहयोग के प्रबल समर्थक थे। महाराजा अग्रसेन का प्रसिद्ध सिद्धांत था एक ईंट एक रुपया इसका मतलब था कि राज्य में कोई भी नया परिवार आता था। उसे हर घर से एक ईंट एक रुपया दिया जाता था। जिससे वह परिवार आसानी से घर बना सकता था। इस मौके पर सुबोध गोयल, प्रशांत गोयल, अरविंद गर्ग, सौरभ जिंदल, राजीव गुप्ता, उमेश शर्मा, पंकज त्यागी, विशाल गुप्ता, मोहित, प्रमोद और अनिल गोयल समेत कई व्यापारी वर्ग मौजूद रहे।