सपा कार्यकर्ताओं ने की एक बैठक

भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान, छात्र और गरीब बेहद परेशान हैंःबबलू चौहान

सपा कार्यकर्ताओं ने की एक बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 51 के होशियारपुर स्थित बलराम होटल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक विधान सभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की गई।


विधान सभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने बताया कि भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान, छात्र और गरीब बेहद परेशान हैं। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। लेकिन, सरकार उनके हित में कोई कदम नहीं उठा रही है। नोएडा विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। नोएडा की अधिकांश सड़कें टूटी हुई है। गांवों में हल्की सी बारिश के बाद जलभराव हो रहा है। समाजवादी पार्टी का विधायक चुनकर विधान सभा भेजा जाए। जिससे नोएडा में रुकी हुई विकास की रफ्तार को तेजी प्राप्त हो सके। आगामी विधान सभा 2027 में पीडीए समाजवादी सरकार बनने के लिए नोएडा विधान सभा के कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान, मनोज गोयल, रंजीत पटेल, वीरेंद्र पहलवान, मोहित गौतम, संतोष यादव, गुड्डू चौधरी और नीरज प्रजापति समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।