शारदा अस्पताल ने किया 23 साल के युवा की दुर्लभ हिरायामा बीमारी का इलाज

यह बीमारी एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर हैःडॉ. आत्मप्रीत सिंह

शारदा अस्पताल ने किया 23 साल के युवा की दुर्लभ हिरायामा बीमारी का इलाज

तेजस न्यूज संवाददाता

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में एक 23 वर्षीय युवा का हिरायामा बीमारी का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। यह बीमारी एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। यह बीमारी होने पर सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड प्रभावित होती है। मरीज को कई महीनों से दोनों हाथों में लगातार कमजोरी, बाएं हाथ का अगला हिस्सा पतला होना, दर्द, सुन्नपन और हाथ कांपने जैसी समस्या महसूस हो रही थी। यह जानकारी शारदा अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर डॉयरेक्टर और प्रमुख डॉ. आत्मप्रीत सिंह ने कहीं।

शारदा अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर डॉयरेक्टर और प्रमुख डॉ. आत्मप्रीत सिंह ने कहा कि हिरायामा बीमारी एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल समस्या है। यह आमतौर पर कम उम्र के लड़कों को किशोरावस्था और जवानी की शुरुआती में होती है। जिससे हाथ और कलाई के नीते की मांसपेशियों में कमजोरी और सिकुड़न होती है। पूरे देश में हुए एक सर्वे के अनुसार यह करीब 3,33,000 में से एक व्यक्ति को होती है। 100,000 लोगों पर 5.54 मामलों का 10 साल का अलग आंकड़ा सामने आया है। यह बीमारी ज्यादातर एशियाई लोगों में पाई जाती है और पूरी दुनिया में काफी कम देखने को मिलती है। सर्वाइकल स्पाइन की जांच में सी से सी7 स्तर पर स्पाइनल कॉर्ड का पतला होना पाया गया। नॉन-कम्प्रेसिव माइलोपैथी के संकेत मिले जो हिरायामा बीमारी और एक्यूट सर्वाइकल ट्रांसवर्ड माइलाइटिस जैसी स्थितियों से जुड़े हो सकते हैं। इस बीमारी में शुरू में हाथ और बांह में धीरे-धीरे कमजोरी बढ़ सकती है। अगर समय पर इलाज नहीं किया जाए तो इससे और न्यूरोलॉजिकल कमी हो सकती है।