लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे सात युवक गिरफ्तार
खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे सात युवकों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी घटना होने से पहले ही विफल कर दिया। आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे सात युवक गिरफ्तार
- पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना, तमंचे, चाकू व मोबाइल फोन बरामद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे सात युवकों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी घटना होने से पहले ही विफल कर दिया। आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू व मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी की रात गश्त के दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि इंडेढ़ा जंगल की ओर खेतों के पास कुछ युवक एक कार रिपेयर डिजायर में बैठकर आपस में लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने खेतों की आड़ लेकर बातचीत सुनी, जिसमें युवक रात के समय तमंचे व चाकू के बल पर किसी व्यक्ति को टारगेट कर लूटपाट करने तथा घरों में घुसकर चोरी करने की योजना बना रहे थे। बातचीत से यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपित पुलिस के विरोध में गोली चलाने की बात कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी कर सातों युवकों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से दो अवैध तमंचे 315 बोर, जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो चाकू, सात मोबाइल फोन तथा एक कार बरामद की गई। मोबाइल फोन अलग-अलग कंपनियों के बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नाजिम, शहजाद, राकेश, सिहान, तौहीद, उमेर खान और साहिल के रूप में हुई है। इनमें कुछ आरोपी नाबालिग भी बताए गए हैं, जिनके विरुद्ध बाल अपराध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।